- Hindi News
- बस स्टैंड से लेकर एफसीआई गोदाम तक सड़क निर्माण की मांग
बस स्टैंड से लेकर एफसीआई गोदाम तक सड़क निर्माण की मांग
जाखल | जाखलबस स्टैंड से लेकर एफसीआई गोदाम नंबर 4 स्थित खाद्य एवं आपूिर्त विभाग कार्यालय तक की हरियाणा-पंजाब सीमा पर बनी खस्ता हाल सड़क के निर्माण की मांग यहां के लोगों ने की है। सड़क की खस्ता हालत से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। बड़ी समस्या सड़क के लेवल को लेकर है। सही लेवल ना होने से कई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लोगों ने इस सड़क का लेवल ठीक करते हुए इसके निर्माण करवाने की मांग की है। जाखल मंडी निवासी मक्खन लाल सिंगला, प्रशोत्तम लाल सिंगला, चिमन लाल केटरिंग, सुरेंद्र गुप्ता, कृष्ण गर्ग आरएसएस के अलावा अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क पर वाहनों का भारी आवागमन होता है। एफसीआई गोदाम को जाने वाली सड़क पर माल से लदे ट्रकों के कारण इसकी हालत खस्ता हो चुकी है वहीं यह सड़क गांव तलवाड़ा की ओर जाने वाले मुख्य सड़क को भी जोड़ती है। जाखल के विभिन्न गांवों से बस स्टैंड को जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी राहुल चहल ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए लेवल की जांच की कर निर्माण के बारे विचार किया जाएगा।