जरूरतमंद महिलाओं को दिया राशन
शनिदेव मंदिर में जरूरतमंद महिलाओं को राशन प्रदान करते आशीष बांसल, नरसी वर्मा, ईश सरना अन्य।
भास्कर न्यूज | टोहाना
शनिदेववेलफेयर सोसायटी द्वारा शनिदेव मंदिर परिसर में 24वें विधवा मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सोसायटी द्वारा 25 जरूरतमंद विधवाओं को एक माह का राशन प्रदान किया गया।
मुख्यातिथि जाखल के समाजसेवी आशीष बांसल तथा स्वर्णकार संघ के प्रधान नरसी वर्मा ने कहा कि गरीब असहाय विधवा बहनों का सहयोग करना सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई के युग में गरीबी अभिशाप है जिसे समाजसेवी संगठनों के सहयोग से ही दूर किया जा सकता। संरक्षक ईश सरना प्रधान महेश चड्ढा ने बताया कि मासिक विधवा राशन वितरण दो अक्टूबर 2012 से शुरू किया गया था। उसके बाद से लगातार हर महीने 25 जरूरतमंद विधवाओं को एक माह का राशन प्रदान किया जा रहा है। गणेश मंदिर समिति द्वारा जल जीरा और रबड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। मंच संचालन प्रेम सिंह मेगी ने किया। इस अवसर पर शनिदेव मन्दिर समिति प्रधान अशोक सिंगल, रणधीर मलान, पंडित बहादर चंद, राजेंद्र मिश्रा, अनुज आिद थे।