पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली के जरिए बच्चों को दिए अच्छे संस्कार

रैली के जरिए बच्चों को दिए अच्छे संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | संतनिरंकारी मिशन की ओर से रविवार को बाल सेवादल रैली आयोजित की गई। रैली में जाखल क्षेत्र के करीब 50 बच्चों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व कर रहे मिशन के शाखा संचालक हरविंदर शर्मा ने बताया कि संत निरंकारी मंडल के निर्देशानुसार पूरे देश में रविवार को बाल सेवादल रैली का आयोजन किया गया है। इसके जरिए बच्चों को अच्छे संस्कारों के प्रति प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि रैली का मकसद बच्चों में अच्छे संस्कार की प्रवृत्ति पैदा करना, बच्चों को धार्मिक कार्यों से जोडऩा और उन्हें अपने नैतिक फर्ज के प्रति जागरूक करना है। बाद में चौदह साल की उम्र के लड़के लड़कियों ने पीटी प्रदर्शन किया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। इस मौके पर शाखा मुखी रूलदु राम निरंकारी ने कहा कि बचपन से ही यदि जीवन में धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव हो जाए तो पूरी जिंदगी इंसान को बुरे कर्मों से छुटकारा मिल सकता है।