- Hindi News
- डेरे की साध संगत की इच्छानुसार होगा चुनावी फैसला
डेरे की साध-संगत की इच्छानुसार होगा चुनावी फैसला
जाखल | डेरासच्चा सौदा की राजनीतिक विंग ने निर्णय लिया है कि विधानसभा चुनाव में किस प्रत्याशी को समर्थन देना है, यह फैसला डेरे की साध संगत ही करेगी। जो हरलिहाज से योग्य प्रत्याशी होगा उसे ही साध संगत वोट देना चाहेगी। यह बात डेरा की 45 मेंबरी हरियाणा कमेटी के सदस्य जितेंद्र जोनी इंसां ने कही। वे सोमवार को तलवाड़ा रोड पर स्थित ब्लॉक के नामचर्चा घर में साध संगत से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब पचास प्रतिशत आबादी डेरा सच्चा सौदा की साध संगत की है। टोहाना विधानसभा हलके में तो सबसे ज्यादा करीब 65 प्रतिशत वोट संगत की हैं। जोनी ने कहा कि इस चुनावी फिजां में बहुत सी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार आए हैं और आएंगे। किसी के भी बहकावे में आएं। जैसे ही हलके की संगत की राय के अनुसार फैसला होगा सूचित कर दिया जाएगा। चुनाव में किस प्रत्याशी को समर्थन देना है इसका अभी फैसला नहीं लिया गया है। साध-संगत राजनीतिक विंग की ओर से आप सभी को चुनाव से 24 घंटे पहले अहम फैसला दिया जाएगा।