जाखल में पशुधन से लदा ट्रक पकड़ा
जाखल | तलवाड़ारोड पर रविवार को पंजाब सीमा में रेलवे फाटक के पास पशुधन से लदे ट्रक को पंजाब पुलिस ने काबू कर लिया। ट्रक में करीब एक दर्जन गाय बछड़े ठूंसे हुए थे। ट्रक की बॉडी को पूरी तरह से सील किया हुआ था। ट्रक चालक अौर उसका सहचालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
रेलवे फाटक के नजदीक पंजाब की जीआरपी पुलिस ने एक ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा हुआ पाया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसकी बॉडी आगे पीछे से पूरी तरह सील किए हुए पाई।
विस्तृतसमाचार पेज 4 पर