पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने मजदूरों को बदहाल किया: सिंह

भाजपा ने मजदूरों को बदहाल किया: सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूरोंकी दिन प्रतिदिन बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था भाजपा सरकार की एक सोची समझी मजदूर विरोधी नीतियों का परिणाम है। मजदूरों में जनआक्रोश पनपने लगा है। यह बात सीटू के जिलाध्यक्ष प्रदेश सचिव जगतार सिंह ने कही। वे रविवार को पीएचसी कुलां के प्रांगण में सीटू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा मजदूर के पेट भरने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंद कर पहले जैसे बदहाली वाले हालात पैदा कर दिए हैं। मनरेगा का काम बंद करवा कर मजदूरों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट पैदा कर दिया है। कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण के चलते खेत मजदूर खाली हाथ हो गए हैं। अपनी रोजी के लिए मनरेगा मजदूरी से परिवार का गुजारा कर था। सरकार ने मनरेगा का काम बंद कर मजदूरों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। गरीब मजदूर भाजपा सरकार को कोस रहे हैं और बददुआ दे रहे हैं। गरीब की बद्दुआ भाजपा सरकार का खात्मा कर देगी।सिंह ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का वेतन भी रोक दिया है। मिड डे मील के मजदूरों को 12 माह की जगह साल में 10 माह का वेतन दिया जाता है। मदर ग्रुप की महिलाओं को नाममात्र वेतन देकर उनसे पूरा काम लिया जाता है। भट्ठा मजदूरों के बच्चों को राशन काॅर्ड, शिक्षा चिकित्सा से वंचित रखा जा रहा है। बैठक में आए विभिन्न जन संगठनों के प्रतिनिधियों को माकपा की ओर से 14 फरवरी को रोहतक में होने वाली जनसंघर्ष रैली में भाग लेने का आह्वान भी किया गया।

दी चेतावनी

सीटूनेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने मजदूरों की बिगड़ती दशा को सुधारने का काम नहीं किया तो सीटू मजदूर जन संगठनों को मजबूत कर अंदोलन करेगी। बैठक में भट्ठा मजदूर जिलाध्यक्ष मदन सिंह, भवन निर्माण यूनियन के ब्लाॅक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष कौर सिंह, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन जाखल की अध्यक्ष तृप्ता देवी ने भी विचार व्यक्त किए।

सीटू की बैठक में संबोधित करते भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मदन सिंह।