- Hindi News
- नागपुर में सड़क किनारे खेल रहे बालक को कार ने कुचला
नागपुर में सड़क किनारे खेल रहे बालक को कार ने कुचला
तलवाड़ा रोड पर ट्रक धंसा, चालक और क्लीनर ने छलांग लगाकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
गांवनागपुर में पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खेल रहे 12 बर्षीय बालक को एक कार ने कुचल दिया। कुचले जाने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बालक सोनू के पिता नागपुर निवासी बलविंद्र सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। घटना शनिवार देर शाम की है। रविवार को पुलिस ने मृतक बालक का पोस्टमार्टम करवाया।
शिकायत में बलविंद्र सिंह ने कहा कि वह गांव नागपुर पुलिस चौकी के पास उनकी ढाणी है। शनिवार शाम करीब सात बजे उसका 12 वर्षीय बेटा सोनू ढाणी के अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था कि तभी रतिया कि ओर से तेज गति से रही इंडिका कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से साेनू कुचला गया। उसे रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उसी हालत को नाजुक देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। लेकिन हिसार ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कार तेज गति से जा रही थी। कार का नंबर नोट कर लिया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सबसेछोटा पुत्र था सोनू
बलविंद्रसिंह के परिवार में सोनू सबसे छोटा पुत्र था। पुलिस पुलिस ने बलविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जल्द होगा सड़क निर्माण
हरियाणालोक निर्माण विभाग के टोहाना उपमंडलाधिकारी राहुल चहल ने बताया कि सड़क निर्माण जल्द करवाया जाएगा। सर्द मौसम होने के कारण सड़क निर्माण करवाना नियमों के विपरीत होता है। जैसे ही मौसम में गर्माहट आएगी तो सड़क निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
तलवाड़ा रोड पर सड़क किनारे धंसा ट्रक को निकालने में जुटे चालक एवं सहकर्मी।