वार्षिक समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियां
मैं फैन भगत सिंह दा...
बृजलालजिंदल डीएवी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक समारोह उमंग का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से केवल सभी का मन मोह लिया बल्कि एक के बाद एक हैरतअंगेज कारनामें दिखाकर सभी को आश्चर्य चकित भी कर दिया। कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी सचिव डाॅ. रविंद्र तलवाड़ मुख्यातिथि रहे। जबकि डीएवी के क्षेत्रीय निर्देशक डाॅ. डी विद्यार्थी ने अध्यक्षता की।
स्कूल समिति के वाइस चेयरमैन संजय जिंदल ने विशेष रूप से भाग लिया। कश्मीरी वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुति नौंवी कक्षा की छात्राओं द्वारा रट्टा मार गीत पर डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल की मैगजीन का भी उन्होंने विमोचन किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य नीरज शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों की रिपोर्ट रखी। मंच संचालन दसवीं के विद्यार्थी गीतांजलि, कोमल शिव नागेंद्र शर्मा ने बखूबी किया। इस मौके पर डीएवी मूनक प्रिंसिपल संजीव शर्मा, टोहाना प्रिंसिपल डाॅ. माला उपाध्याय, रतिया प्रिंसिपल जगदीप कौर, असंध प्रिंसिपल सुखपाल मान, सहित स्कूल समिति सदस्य सुरेश बंसल, मदन लाल बत्तरा, भाविप अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, देवेंद्र खुल्लर सहित अन्य मौजूद रहे।
जाखल। बृजलाल जिंदल डीएवी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह उमंग में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।