तपस्वी श्रद्धालुओं को किया सम्मानित
जाखल | एसएसजैन स्थानक रविवार को संत गुरु आदीश मुनि के जयकारों से गूंज उठा। गुरु आदीश मुनि के दीदार के लिए हरियाणा पंजाब से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गुरु सुदर्शन लाल महाराज के अलावा चातुर्मास कर रहे संत आदीश मुनि की जय जयकार करते हुए उनके दिलाए गए संकल्पों को ग्रहण किया। इस मौके पर निरंतर तपस्या करने वाले तपस्वी श्रद्धालुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए संत आदीश मुनि ने सुदर्शन गुरु महाराज के जीवन से परिचय करवाया अौर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि एक गुरु किसी घर की देहली पर रखे एक दीपक की तरह होता है जो घर के अंदर के साथ घर के बाहर भी रोशनी देता है। गुरु जीवन के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी देता है। जीवन में प्रत्येक कार्य को करने के लिए एक गुरु का होना आवश्यक है।इस मौके पर सभा के प्रधान विनोद जैन, कांत जैन, बलदेव जैन, निर्मल जैन, मदन लाल बत्तरा,गगन जिंदल, जनकराज सिंगला, श्याम लाल गोयल, प्रेम गोयल, पुरुषोत्तम सिंगला, प्रिंस जैन, मोंटू जैन, रविंद्र कुमार रोडा, बिट्टू डोरा सहित कंचन, अनु, कमलेश, मीनाक्षी, रितु जिंदल सहित अन्य लोग भी थे।
जाखल। एसएस जैन भवन में तपस्वी रितु जिंदल को एक महीने की कठिन तपस्या पर सम्मानित करते हुए।