- Hindi News
- जाखल में 70 बरसों बाद इस बार एक मंच पर होगी रामलीला
जाखल में 70 बरसों बाद इस बार एक मंच पर होगी रामलीला
जाखल | करीब70 बरसों के लंबे अंतराल के बाद इस बार श्रीराम रेलवे ड्रामेटिक रेलवे कॉलोनी और जाखल मंडी की जय सियाराम ड्रामेटिक क्लब की ओर की जाने वाली रामलीला का मंचन एक ही मंच पर होगा। रामलीला मंचन को लेकर दोनों क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक मंगलवार शाम पंचायत कार्यालय में हुई। रेलवे ड्रामेटिक क्लब के प्रधान जगवीर जग्गा, डायरेक्टर बलबीर बागड़ी सहित जाखल मंडी की जय सियाराम ड्रामेटिक क्लब के प्रधान बलजीत शर्मा बिट्टू, उपप्रधान अशोक मित्तल, नवीन गर्ग, रमेश बंसल, देवेंद्र मित्तल ने रामलीला मंचन के लिए रूपरेखा तैयार की।