- Hindi News
- जल बचेगा तो बचेगी जिंदगी विषय पर स्कूल में कार्यक्रम
जल बचेगा तो बचेगी जिंदगी विषय पर स्कूल में कार्यक्रम
गांवम्योंदकलां के राजकीय हाई स्कूल में बुधवार को जल संरक्षण विषय को लेकर कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यार्थियों को जल के महत्व के बारे में बताया गया। जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से करवाए गए कार्यक्रम के दौरान मुख्याध्यापक अशोक शर्मा और समिति की ब्लॉक संयोजक रजनी ने जल बचाने के तौर तरीके बताए।
मुख्याध्यापक शर्मा ने बताया कि दिन प्रतिदिन भू-जल स्तर गिरता जा रहा है। इस भू जलस्तर को बचाने के लिए हमें स्वयं जागरूक होकर जल बचाना होगा। ब्लॉक संयोजक रजनी ने कहा कि अगर पानी की बर्बादी होती रही तो एक दिन ऐसा आएगा जब हम सब पानी से विहीन हो जाएंगे। खेतों में अनाज नहीं हो पाएगा। इससे जीवन भी असंभव हो जाएगा। उन्होंने बच्चों को अपने घरों के साथ साथ आस पड़ौस में खुले में बहते नल को बंद करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर गुरजीत सिंह, सरोज रानी, संदीप कौर, विजय बंसल, केवल कृष्ण, गुरजीवन सिंह, प्रवीन, बलजोत सिंह अन्य स्टाफ सदस्य भी थे।