- Hindi News
- व्रत रखने वाले तपस्वियों को किया सम्मानित
व्रत रखने वाले तपस्वियों को किया सम्मानित
रतिया | जैनसाध्वियों ज्योति प्रभा महाराज, सुगंध महाराज सुपावन महाराज के चातुर्मास के दौरान व्रत करने वाले तपस्वियों को सम्मानित करने के लिए सोमवार को जैन स्थानक में सम्मान समारोह हुआ। एसएस जैन सभा ने तपस्वियों को स्मृति चिह्न माला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्योति प्रभा महाराज, सुगंध महाराज सुपावन महाराज ने सिलसिलेवार कहा कि रतिया जैन चातुर्मास के दौरान जाखल निवासी गगन जैन और गीतु जैन ने लगातार एक महीने तक व्रत रखा है। इसके अलावा रतिया की किरण जैन ने बारह व्रत, अंजू जैन ने नौ व्रत, अंजू गर्ग, रमेश जैन, मोहन लाल जैन, जोनी जैन, नीतू जैन, प्रेमलता जैन, वृषभान जैन, शकुंतला जैन, दर्शन जैन आदि ने लगातार आठ व्रत रखकर तपस्या की है। व्रत रखने से जहां पाप खत्म होते हैं वहीं शरीर भी ताकतवार बनता है और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।