- Hindi News
- जाखल में मकान की छत गिरी, परिवार बाल बाल बचा
जाखल में मकान की छत गिरी, परिवार बाल बाल बचा
जाखल। वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश कुमार के घर पर गिरी छत के बाद बिखरा मलबा।
भास्कर न्यूज | जाखल
जाखलगांव की गुरुद्वारा बस्ती में एक मकान की छत गिर गई। उस समय कमरे में कोई नहीं था जिससे उसका परिवार बाल बाल बच गया। लेकिन छत गिरने से उसमे रखा सामान भी खराब हो गया।
जाखल गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अचानक छत के बीचों बीच का हिस्सा भरभरा कर नीचे गिरा। घर के अंदर हुए शोर सुनकर वह ज्यों ही दौड़कर अंदर पहुंचा तो देखा कि कमरे की छत का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरा पड़ा था।
उसने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से हो रही बरसात के कारण घर की छत कमजोर पड़ गई थी। जिसके कारण सुबह अचानक छत गिर गई। उसने बताया कि उसका परिवार अब खुले में रहने को विवश हो गया है। उसने प्रशासन से मांग की है कि उसे मौसम की मार से बचने के लिए तुरंत मुआवजा दिया जाए।