- Hindi News
- प्रत्याशियों के खर्चों पर निगरानी रखेंगी 6 टीमें
प्रत्याशियों के खर्चों पर निगरानी रखेंगी 6 टीमें
टोहाना | विधानसभाचुनाव-2014 में विभिन्न प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी और आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए टोहाना में छह टीमों ने निगरानी शुरू कर दी है। सभी टीमों ने आवश्यक पुलिस बल वीडियोग्राफरों के साथ निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जेके आभीर ने बताया कि प्रत्याशियों के खर्च का विवरण जुटाने तथा मतदाताओं को प्रलोभन देने आदि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए टोहाना में 2 स्थिर निगरानी दल, 2 उडऩदस्ते और 2 वीडियो सर्विलेंस टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने कल से निगरानी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। डॉ. आभीर ने बताया कि उडऩदस्तों के लिए जाखल मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरुषार्थी, सिंचाई विभाग के एसडीओ रणजीत कुकड़ेजा पन्नीलाल कटारिया को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार स्थिर निगरानी दल में जाखल के पंचायती राज एसडीओ संजीव कुमार भाटिया, नप टोहाना सचिव संदीप सोलंकी टोहाना पंचायती राज एसडीओ देवेंद्र सिंह को तथा वीडियो सर्विलेंस टीम में मार्केट कमेटी सचिव मनोहर भारती जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन मोदी को कार्यकारी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।
प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक लेते रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डॉ. जेके आभीर