- Hindi News
- कैंसर पीडि़तों की सुध नहीं ले रहा प्रशासन
कैंसर पीडि़तों की सुध नहीं ले रहा प्रशासन
उपेक्षा
भास्कर न्यूज | जाखल
जलएवं स्वच्छता समिति ने गांव सिधानी में फैले कैंसर के कारणों का पता लगाने के उद्देश्य से शनिवार को गांव की जलापूर्ति कार्यप्रणाली की जांच की। समिति की ब्लॉक संयोजक रजनी गांव की जन कल्याण समिति सदस्यों ने गांव के अलग अलग जगहों पर पेयजल के नमूने लिए। ब्लॉक संयोजक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में बनी इस बीमारी के कारणों का पता लगाने में वह पूरी तरह से सजग होकर कार्रवाई करेंगे।
जन कल्याण समिति सदस्य सतीश कुमार, गुरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह ने बताया कि गांव में कैंसर की बीमारी को जांचने के लिए फिलहाल तो प्रशासन ने ही कोई कदम उठाया है और स्वास्थ्य विभाग ने भी मात्र गांव में कैंसर के मरीजों की गिनती करने के सिवाए और कोई काम नहीं किया है। जबकि वह पिछले कई दिनों से गांव में इस बीमारी से पीडि़त लोगों की दशा से अवगत कराते हुए निरंतर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से उनकी सुध लेने की गुहार लगा रहे हैं।
समिति सदस्यों ने बताया कि हालांकि वह इस मामले में तीन दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के जाखल एसएमओ से लेकर जिला सिविल सर्जन को मिलकर गांव में फैली बीमारी से अवगत करा कर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी ओर से गांव में तो कैंसर पीडि़तों की ही सुध लेने में कोई कदम उठाया गया है और ही बीमारी के कारणों का पता लगाने में ही कोई दिलचस्पी दिखाई गई है। जिससे गांव के लोगों में भारी रोष बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर अब उन्होंने जल एवं स्वच्छता समिति को भी अवगत कराया। उनके आह्वान पर समिति पदाधिकारियों ने गांव में पहुंचकर शनिवार को चार जगहों से पानी के नमूने लिए। जिनके द्वारा कहा गया है कि अगले सप्ताह तक इसकी रिपोर्ट का परिणाम पता लगेगा।
ब्लॉक संयोजक रजनी ने बताया कि वह गांव में कैंसर से पीडि़त लोगों के घरों में जाकर आई हैं। जहां पर होने वाली पानी की सप्लाई की भी जांच की गई है। पानी के नमूने लिए गए हैं जिन्हें जांच हेतु भिजवाया जाएगा।