पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत पर मिट्टी डालते हाई टेंशन तारों की चपेट में आया युवक

छत पर मिट्टी डालते हाई टेंशन तारों की चपेट में आया युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसिधानी के वार्ड 4 में मंगलवार सुबह एक युवक को बिजली की हाई वोल्टेज तारों से करंट लगा। करंट लगने से युवक जोरदार झटके के साथ दूर जा गिरा। जिसे पास में खड़े लोगों ने तुरंत संभाला ओर पहले सरकारी अस्पताल जाखल मंडी में लाया गया जिसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

गांव वासी मेजर सिंह का 25 वर्षीय बेटा संजय मकान की छत पर मिट्टी डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरती 11 हजार वोल्टेज की हाई टेंशन तारों की चपेट में गया ओर उसे करंट का जोरदार झटका लगा। करंट लगते ही युवक दूर ईंटों पर जा गिरा। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। परिवार जनों ने करंट लगा देखते ही उसे संभाला अस्पताल ले गए। वहीं घटना को लेकर वार्ड वासियों सहित गांव के लोगों में रोष बना हुआ है।

नोटिस जारी कर चुका निगम

निगमके जाखल उप मंडलाधिकारी पीएस सोढ़ी ने कहा कि यह घर गांव के लाल डोरे की जमीन से बाहर हैं। इन घरों को बिजली निगम पहले ही तारों की दिशा बदलवाने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। जिसमें तारों की दिशा बदलवाने के लिए आने वाले खर्च की राशि जमा करवाने के बाद इन्हें बदलवा दिया जाएगा।