किसानों का प्रदर्शन 24 को
झज्जर। क्षेत्रके किसान मांगों को लेकर 24 सितंबर को जिला डीसी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। किसान विकास संगठन के जिला प्रधान जयप्रकाश बेनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा जनता के सामने गया है। चावल निर्यात बंद करने से धान में मूल्य में गिरावट आई है, जो किसान विरोधी कदम है। प्रदेश सूखा ग्रस्त होने के बाद किसानों को केंद्र सरकार की ओर से कोई राहत देने की घोषणा नहीं की है।