पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅलोनी में नालियों का पानी सड़क पर होने से लोगों में रोष

काॅलोनी में नालियों का पानी सड़क पर होने से लोगों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी नीम वाली काॅलोनी में नालियों का निर्माण होने से अब घरों का दूषित पानी सड़क पर फैला हुआ है। समस्या को लेकर लोगों में रोष है। इनका कहना है कि समस्याओं के बारे में कई बार नगर पालिका और जिला प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सुरेश कुमार, रणधीर सिंह, चमनलाल हरबीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से नीम वाले कालोनी में दूषित पानी की निकासी के लिए गुहार की जाती रही है। बरसात के दिनों में इस क्षेत्र में पानी खड़ा हो जाता है।

इसके कारण लोगों को दलदल के अंदर से होकर निकलना होता है। काफी समय तक पानी यूं ही कालोनी में भरा रहता है। अब बरसात का मौसम निकल चुका है, लेकिन पानी सूखने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र की गलियां कच्ची है और साइडो में नाली की व्यवस्था नहीं है।

लिहाजा आमदिनों में भी पानी सड़क पर ही फैला रहता है। इसके कारण आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालक से लेकर दूसरे लोगों को परेशानी रहती है। रात के समय अंधेरा होने के कारण पैदल निकलने वाले लोगों को पानी से काफी बचकर निकलना होता है। इस स्थिति के चलते लोगों की प्रशासन से गुहार है कि उसके मोहल्ले की समस्या पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

झज्जर. नीमवाली काॅलोनी में निकासी होने पर हुआ जलभराव।