पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल एवं कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप 25 से

स्कूल एवं कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सदोपुर अंबाला में 25 से 27 सितंबर तक एचसीए की तीन दिवसीय राज्यस्तरीय इंटर स्कूल एवं कॉलेज टीम शतरंज चैंपियनशिप होगी। चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहां सबसे कम आयु के शतरंज खिलाडी गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित बड़ी आयु के दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों के बीच अपनी चुनौती पेश करेगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 3 से 5 अक्टूबर तक भिवानी में होने वाली राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।