पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक जनसंयंत्र की ली जानकारी

आधुनिक जनसंयंत्र की ली जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। गंगाइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, कबलाना के सिविल डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने आधुनिक जनसंयंत्र एवं वितरण, रोहतक पहुंचकर अपने टीचर्स सहित जनसंयंत्र एवं वितरण का अध्ययन किया। इस बारे में संस्था के निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि इस दौरे से स्टूडेंट्स को सीधा लाभ होगा तथा स्टूडेंट्स अधिक से अधिक इंडस्ट्रीज से जुड़ेंगे। अग्रवाल ने कहा कि ऐसे दौरों से स्टूडेंट्स का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है। इस एजुकेशनल विजिट को लेकर सिविल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स में बहुत उत्साह देखा गया। दौरे में सिविल विभाग के अध्यक्ष आरएस दहिया, प्राध्यापक प्रदीप पूनिया, नीतिश मलिक मौजूद रहे।