बीपीएल सूची में शामिल किए जाने से रोष
झज्जर। नवजीवनविकलांग सेवा समिति की बैठक श्रीराम पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के संचालक होशियार सिंह ने की। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा की गई कि प्रदेश में विकलांगों के लिए 10 वर्षों से 3 फीसदी आरक्षण कोटा है, लेकिन इसका लाभ विकलांग लोगों को नहीं दिया गया। इतना नहीं इनका नाम बीपीएल सूची में भी नहीं किया गया और ही इनके कार्ड बनाए गए। होशियार सिंह ने कहा कि इन लोगों की पेंशन के बारे में भी सरकार कुछ नहीं कर रही है, जबकि काफी ऐसे लोगों के पास संसाधन नहीं है। इस मौके पर रामकुंवार , रामबीर, सुनीता, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, मनफूल, आनंद दुल्हेड़ा, करतार, जितेंद्र, योगेश मौजूद रहे।