- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता जुटाई
बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता जुटाई
झज्जर। राष्ट्रीयसेवा योजना स्वतंत्र इकाई के द्वारा जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही के लिए आर्थिक सहायता जुटाई गई। अध्यक्ष संदीप जांगड़ा ने बताया इसके लिए शहर के अस्पताल, मार्केट बस स्टैंड पर अभियान चलाया। इस काम में मीनू शिबा, दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, मनीषा, अमित गुलिया, रीटा, नीतू, एकता, सविता, सीमा ने सहयोग किया।