पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीआर सेंटर उद्््घाटन के लिए तैयार

एडीआर सेंटर उद्््घाटन के लिए तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुसचिवालयपरिसर में सवा करोड़ की लागत से बनने वाले एडीआर यानी अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन सेंटर के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार तीन बजे इस नए भवन का उद‌््घाटन होगा। इस स्थिति के चलते शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने एडीआर सेंटर की साफ-सफाई का काम करने के बाद उसे आगे पार्किंग मुख्य मार्ग के पास साफ-सफाई का काम जारी रखा।

सड़क के फुटपाथ को वाइट वाॅश किया गया। बता दें कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से लघुसचिवालय परिसर कोर्ट के समीप 125 लाख रुपए की लागत से डिस्ट्रक्ट अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन सेंटर तैयार किया गया है। कॉफेंश से लैस इस भवन में आधा दर्जन अत्याधुनिक कक्ष हैं। किसी कॉरपोरेट आॅफिस के तरह इसके अंदर रिशेप्शन सहित अन्य व्यवस्था की गई है। भवन पर पिछले एक साल से काम चल रहा था।

अब शुक्रवार को इस भवन को अंतिम रूप दिया गया। वहीं वाइट वाॅश का काम करने के बाद भवन को एक प्रकार से कोर्ट प्रशासन को सौंपने की तैयार कर दी। शनिवार वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का उद्घाटन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सतीश कुमार मित्तल नवनिर्मित जिला वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में झज्जर सेशन डिविजन के प्रशासनिक जज जस्टिस फतेह दीप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। तैयारियों के चलते शुक्रवार को स्थानीय जज ने भी मौका का निरीक्षण किया और इसके बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ, कार्यकारी कार्यकारी अधीक्षक अभियंता चर्चा की गई।

झज्जर. एडीआरसेंटर की तैयारियों को लेकर रोड पर रंग रोगन करते मजदूर।