- Hindi News
- जमीन छीनी गई तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
जमीन छीनी गई तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
जमीनअधिग्रहण के विरोध में शहर की राधा स्वामी सत्संग काॅलाेनी के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है।
सेक्टर-10 क्षेत्र स्थित काॅलाेनी की जमीन को अधिग्रहण करने के विरोध में यहां के लोग शुक्रवार देर शाम एकजुट हुए प्रशासन सरकार विरोधी नारे लगाए। काॅलाेनी के लोगों ने कहा कि करीब 15 साल से वे अपने घर बना कर रह रहे हैं, लेकिन हुडा आशियानों को उजाड़ने का काम कर रहा है। बताया गया कि हुडा ने कुछ समय पहले काॅलाेनी पर सेक्शन 4 लागू किया था। इसके बाद काॅलाेनी निवासी हाई कोर्ट से स्टे ले आए थे। इसके बावजूद भी हुड्डा विभाग ने सेक्शन 6 सेक्शन 9 भी लगा दिए हैं। काॅलाेनी निवासी एडवोकेट पवन चौहान, मा. वीरेंद्र सिंह, उर्मिला, ओमपति, मुकेश, कमलेश, रानी, संतोष, सतबीर, रणधीर ने सरकार का विरोध जताते हुए कहा कि अगर उनके आशियाने उजाड़े गए तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।