रोहतक बाईपास पर निर्माण कार्य शुरू
रोहतकबाईपास पर फ्लाईओवर पुल के नीचे अब लोगों को यातायात के दौरान अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां पर एनएचआई ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। निर्माण के बाद जल्द लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि करीब एक साल से झज्जर बाईपास को जनता के लिए खोला गया है, लेकिन इसके रोहतक झज्जर क्षेत्र में गुढ़ा गांव से पहले बाईपास पर पुल के नीचे सड़क तैयार नहीं की गई थी, जिसके कारण यहां बारिश के दिनों में गड्ढे बन गए। अब स्थिति यह है कि आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था।
हालत यह है कि वाहनों के साथ धूल उड़ती थी, लेकिन लोगों की इस समस्या को दैनिक भास्कर द्वारा प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद अब इस क्षेत्र में शुक्रवार को काम शुरू कर दिया गया।
रोहतक. गुढ़ागांव के पास पुल के नीचे सड़क बनाते मजदूर।