- Hindi News
- पंचायत भवन में कायर्रत बीडीपीओ रामकरण सेवानिवृत्त
पंचायत भवन में कायर्रत बीडीपीओ रामकरण सेवानिवृत्त
झज्जर | 1977में स्टेनो के रूप में पंचायत भवन में सेवा देने वाले रामकरण इसी विभाग में बीडीपीओ के पद पर पहुंचने के बाद सेवानिवृत्त हो गए।
शुक्रवार को विदाई समारोह बीडीपीओ परिसर स्थित उनके घर पर हुआ। इससे पहले रामकरण ने अपने गुरु रेवाड़ी धाम के महंत शिवचंद के साथ झज्जर के सवेरा स्कूल में बच्चों को भोजन कराया। मूलरूप से मिर्चपुर निवासी रामकरण के साढ़े सैंतीस वर्ष की सर्विस उनके संघर्ष पिता फतेहचंद मां खजानी देवी को भी अपने पुत्र पर नाज है। सर्विस में रहते हुए एमए की डिग्री हासिल करने वाले रामकरण ने बताया कि 1993 में वे एकाउंटेंट बने और 2001 से बीडीपीओ के रूप में मातनहेल झज्जर में सेवाएं दी। रामकरण के अनुसार वैसे तो उनका हर डीसी के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा हालांकि महिला डीसी ज्योति अरोड़ा और उनके बाद आए राजीव अरोड़ा के साथ काम करना उन्हें नहीं भूलता।
इस तरह वे दंपती डीसी के साथ कार्य कर चुके हैं। रामकरण की दो बेटी भावना नेहा तथा बेटा दीपांशू हैं।