- Hindi News
- बैडमिंटन में झज्जर की बेटियों ने जीते पदक
बैडमिंटन में झज्जर की बेटियों ने जीते पदक
शहरके जहांआरा खेल स्टेडियम में शुक्रवार को राजीव गांधी खेल अभियान के दौरान आयोजित पंचकूला में हुई राज्यस्तरीय पर बैडमिंटन खेल में जिले का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
जूनियर बैडमिंटन कोच रविंद्र ठाकुर ने बताया कि 9 से 11 दिसंबर तक पंचकुला में आयोजित बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में जिले को तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि प्रीति सुनवाल , प्रीति, मोनिका अनिता यादव ने पदक जीते। प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला युवा खेल एवं कार्यक्रम अधिकारी सुकन्या यादव, जिला बैडमिंटन सचिव मनोज शर्मा, प्रशिक्षक रविंद्र ठाकुर ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रातियोगिता के लिए प्रीति सुनवाल का चयन होने से जिले में दोहरी खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों की ओर प्रीति के सुनहरे भविष्य की कामनाएं की जा रही हैं।
झज्जर. राज्यस्तरीयबैडमिंटन खेल के पदक विजेता खिलाड़ी