- Hindi News
- जयपुर जा रही बस में अधेड़ ने की छेड़खानी, मां बेटी ने सिखाया सबक
जयपुर जा रही बस में अधेड़ ने की छेड़खानी, मां-बेटी ने सिखाया सबक
जींदसे जयपुर की ओर जा रही रोडवेज बस में एक अधेड़ ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। बार-बार इस हरकत से परेशान बेटी ने साथ बैठी मां को बताया, तब मां-बेटी ने चलती बस में ही मनचले अधेड़ को पीट दिया। बस में हंगामा होते देख चालक ने बस रोक दी। हालांकि मां-बेटी ने पुलिस कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।
यह घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर खुड्डन मोड़ के पास हुई। घटनाक्रम के अनुसार झज्जर बस स्टैंड से जींद डिपो की बस एचआर 56-ए 6188 जयपुर की ओर रवाना हुई। बस जैसे ही झज्जर शहर को क्राॅस किया तब साथ वाली सीट पर बैठे अधेड़ ने मां के साथ बैठी लड़की को गलत नजरों से देखा, पहले तो लड़की ने इसे अनदेखा किया, लेकिन जब अधेड़ ने एक-दो बार उसे आंख मारकर इशारा किया तब लड़की ने अपनी मां को बताया। मां बेटी ने खुड्डन मोड़ आने तक अधेड़ की बस में धुनाई कर दी। इस बीच यात्रियों के शोर मचाने पर चालक जयभगवान ने बस रोक दी और कंडेक्टर नरेश ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी मौका देखकर भाग गया। कुछ यात्रियों ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन मां-बेटी ने मना कर दिया वो बोलीं कि कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहतीं।
पुलिसके समझाने पर लड़की ने लिखी शिकायत
इसमामले को लेकर ऊहापोह की स्थिति तब बन गई जब पुलिस के आने पर प्रताड़ित लड़की और उसकी मां ने पुलिस शिकायत और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने से मना कर दिया। हालांकि लेडी कांस्टेबल ने मां-बेटी को समझाया तब लड़की ने लिखित में बताया कि चलती बस में उसके साथ जो भी छेड़खानी हुई है उसके बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती।
बसहुई लेट, यात्री रहे पशोपेश में
बसमें छेड़खानी मामले में जींद डिपो की बस खुड्डन मोड़ के पास रेवाड़ी मार्ग पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। रेवाड़ी और जयपुर जाने वाले यात्री पशोपेश में रहे। कुछ यात्रियों ने चालक परिचालक से कहा कि जब मां-बेटी कोई कार्रवाई नहीं चाहती और आरोपी भी भाग गया है अब बस को ले चलो, लेकिन बस स्टाफ ने पुलिस के आने तक बस नहीं चलाने की बात कही। पुलिस आई और उसने अपनी कागजी कार्रवाई की तभी बस रवाना हो सकी।
महिला पुुरुष पुलिसकर्मी लड़की की मां को समझाते हुए।
झज्जर. बसके इंतजार में बाहर घूम रहे यात्री।