- Hindi News
- दहेज हत्या मामले में सास ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे
दहेज हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे
झज्जर | बामडोलागांव में 15 नवंबर को एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके सास ससुर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि नौगांवा निवासी सत्यवीर ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने अपनी बहन लक्ष्मी की शादी चार साल पहले बामडोल के जगदीश पुत्र नवल सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए तंग कर मार-पिटाई करने लगे। 15 नवंबर को लक्ष्मी का सुबह फोन आया कि उसके ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं। जब वहां पहुंचे तो उसकी बहन मृत मिली उसके गले में रस्सी डली हुई थी। इस पर पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस द्वारा 17 नवंबर को ही आरोपी पति जगदीश पुत्र नवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।