- Hindi News
- दो दिन और नहीं होंगे सूर्यदर्शन, रविवार को बारिश के आसार
दो दिन और नहीं होंगे सूर्यदर्शन, रविवार को बारिश के आसार
दिसंबरका मध्य आते-आते भी पता नहीं चल रहा था कि आखिर मौसम सर्दी का है। दिन गर्म रहते थे, शाम को भी सर्दी का अहसास सर्दी जैसा नहीं रहा। ऐसे में शनिवार अल सुबह ही मौसम ने ऐसी करवट बदली की शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए।
अचानक ठंडे मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। इसका असर शहर की दिनचर्या पर पड़ा। ठंडा पड़ा गर्म कपड़ों का बाजार एकाएक गर्म हुआ। आने वाले दो दिन तक कुछ इसी प्रकार का मौसम रहने की उम्मीद है। इसमें सूर्यदेव के दर्शन बहुत कम होंगे। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। पिछले कई दिनों से दिन रात के तापमान कुछ समानता के चलती रही। लिहाजा सर्दी को अधिक महसूस नहीं किया गया। पिछले दो से तापमान में बदलाव आया है। आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही स्थिति रहेगी। रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार सुबह से दिन भर बादल छाए रहे, कहीं कहीं फुव्वारे भी गिरी। सर्दी के कारण बाजारों में ठंडे कपड़े का बाजार ठप हो गया। जहां कहीं नजर रहे थे, तो केवल गर्म कपड़े और चादर थी। मौसम के इस अलर्ट के चलते दिनभर अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके रहे, रविवार को सर्दी में और अधिक बदलाव देने को मिलेगा। दिन का तापमान भी १३ डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। जो कुछ दिन पहले तक रात का मौसम होता था।
कपड़ों का बाजार हुआ गर्म
बाजारमें अभी तक ठंडे और गर्म दोनों ही प्रकार के कपड़े बिक्री के लिए नजर रहे थे, लेकिन शनिवार को बाजार से ठंडे कपड़े गायब हो गए। जहां की दुकानों सैल के लिए कपड़े नजर रहे थे, तो वे थे गर्म कपड़े और गर्म जैकेट इनर। कई जगह इन कपड़ों की सैल लगी मिली। गर्म कपड़ों की खासी खरीददारी रही। इसके अलाव गर्म तासीर वाले खाद पदार्थ मूंगफली, रेवड़ी, गजक, खजूर की बिक्री बढ़ी।
झज्जर. बसस्टैंड रोड पर शीत लहर में आग जलाकर ठंड से बचाव करते राहगीर।
तिथि अधिकतम न्यूनतम
१४दिसंबर १८
१५ दिसंबर १९
१६ दिसंबर २०
१७ दिसंबर २१
१८ दिसंबर २२
१९ दिसंबर २१
२० दिसंबर २०
आने वाले दिन में तापमान
आने वाले दो दिनों मौसम खराब रहेगा। बूंदाबांदी होगी, तेज हवा चलेंगी। इस बीच लोगों को सर्दी से बचकर रहना होगा। डाॅ.वाई. स्वामी, निदेशकमौसम विभाग, दिल्ली।
झज्जर. गर्मकपड़े खरीदने को लगी भीड़ कोई शाॅल तो कोई जर्सी लेते हुए।