- Hindi News
- दादा दादी की हत्या के आरोपी को भेजा एक दिन की रिमांड पर
दादा-दादी की हत्या के आरोपी को भेजा एक दिन की रिमांड पर
माच्छरौलीमें खेत पर काम करने गए अपने बुजुर्ग दादा शिवनारायण और दादी गिंदोड़ी देवी की ईंटों के प्रहार से हत्या करने का आरोपी विक्की उर्फ विकास पुत्र विनोद को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने विक्की से हत्या में प्रयुक्त हुई ईंटें पहले ही बरामद कर ली थीं। पुलिस को शक है कि इस हत्या में परिवार के अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। लिहाजा रिमांड में कई और राज खुलने की संभावना है। बता दें कि बुजुर्ग दंपती की गुरुवार बीती रात उस समय हत्या कर दी गई थी जब वे खेत में काम करने गए थे। यह मामला संपत्ति विवाद का है।
दंपती के आपसी लगाव के ग्रामीण थे कायल
56साल पहले वैवाहिक बंधन में बंधे शिवनारायण और उनकी प|ी गिंदोड़ी देवी के आपसी लगाव का साक्षी समूचा माच्छरौली गांव है। शादी के बंधन से लेकर वृद्धावस्था के कठोर जीवन तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ बखूबी निभाया। अब जब उनके साथ अनहोनी हुई तब दोनों का रक्त रंजित शव भी कुछ ही दूर पर पड़े हुए थे। गांव के पूर्व सरपंच राधेश्याम पारिख ने बताया कि शिवनारायण और गिंदोड़ी का जोड़ा पूरे गांव में अपनी एकता को लेकर मशहूर था। दोनों साथ-साथ ही घर से कहीं बाहर जाते थे। शिवनारायण अन्य बुजुर्गों की तरह कभी किसी के चबूतरे में घंटों तक बतियाता नहीं नहीं देखा गया। ही गिंदोड़ी ही अन्य महिलाओं की तरह कहीं बैठी चर्चाओं में मशगूल रहती थी। दोनों के चार बेटे हैं। सभी के घर बसे हुए हैं। एक को छोड़कर बाकी के परिवार शहर से बाहर हैं। ऐसे में 70 वर्षीय गिंदोड़ी इस उम्र में भी अपने पति के लिए सुबह-शाम का भोजन तैयार करती थीं। दोनों साथ-साथ खाकर जिंदगी बसर कर धार्मिक क्रियाकलापों में तल्लीन रहते थे। गांव के ही सोमवीर ने बताया कि ग्रामीण जिस प्रकार इन्हें हर समय साथ-साथ देखते थे उसी प्रकार दोनों की एक ही साथ हत्या किए जाने पर समूचा गांव हैरान हैं।
शिवनारायण और गिंदोड़ी की फाइल फोटो।