पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज कर्मियों ने मांगे कर्मशाला में कर्मचारी

रोडवेज कर्मियों ने मांगे कर्मशाला में कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। झज्जरडिपो के कर्मचारियों ने एक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। इसका संचालन महेश यादव महिपाल कादयान ने किया। कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री द्वारा दिए गए बयान कि परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं होगा इस खुशी जताते हुए अब रोडवेज में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती किए जाने की मांग सरकार से है। साथ ही परिवहन विभाग में 10 हजार बसों को लाने को कहा है जिससे जनता को अच्छी परिवहन सुविधा मिले और नौजवानों को स्थाई रोजगार मिल सके। कर्मचारी नेता प्रवीण डीघल ने बताया कि कर्मशाला में वर्ष 1993 से कोई भर्ती नहीं हुई है। एक बस पर कम से कम 7 कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन ऐसा होने पर कर्मचारियों पर लोड बढ़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने दावा किया कि नई सरकार द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति की जाएगी और 3519 प्राइवेट परमिटों की पॉलिसियों को खत्म किया जाएगा। गोष्ठी में रामबीर फौजी, वीरेंद्र, रामफल सुरेश मौजूद रहे।