- Hindi News
- ट्रैफिक नियमों से अनजान पुलिस स्कूलों में थमाई गलत आंसरशीट
ट्रैफिक नियमों से अनजान पुलिस स्कूलों में थमाई गलत आंसरशीट
आंसरशीट के जवाब
देवेंद्र शुक्ला/राम वर्मा | झज्जर
बच्चोंमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता बौद्धिक अभियान चलाए जाते हैं। शनिवार को भी इसी क्रम में जिलास्तर पर पांच ब्लाकों में परीक्षाएं हुईं।
परीक्षा में पुलिस की किरकिरी तब हुई जब स्कूलों में पेपरों के साथ जो आंसर सीट स्कूल मुखियाओं को दी गई उसमें कई मामूली सवालों के जवाब गलत थे, जबकि बच्चों ने सही जवाब भरे थे। लिहाजा स्कूल प्रबंधन इस आंसरशीट पर पुलिस महकमे की चुटकियां लेता नजर आया। दरअसल पुलिस ने 10 दिसंबर से हर कक्षा सतर के बच्चों की सड़क सुरक्षा परीक्षा ले रही है। इसके लिए जिलेभर के 650 स्कूलों के एक लाख बच्चों ने परीक्षा दी। इसके लिए तीन वर्ग बनाए गए हैं। पहले में कक्षा एक से पांच, दूसरे में छह से लेकर आठवीं तीसरे वर्ग में कक्षा 9 से लेकर 12वीं के बच्चे हैं। इससे पहले हुई परीक्षा में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे उन सबकी परीक्षा शनिवार को जिले के पांचों ब्लाकों में हुई। दूसरे चरण की इसी परीक्षा में पुलिस की आंसरशीट में गलत जवाबों का मामला सामने आया। अब 14 जनवरी को क्विज स्पर्धा होगी।
एकघंटे देरी से शुरू हुआ पेपर
ट्रैफिकपुलिस की परीक्षा के लिए झज्जर ब्लाक के बच्चे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह साढ़े दस बजे से गए थे। परीक्षा 11 बजे शुरू होनी थी। संबंधित पुलिस टीम पेपर लेकर आई, लेकिन ये सील बंद होने से स्कूल प्रबंधन ने ये पेपर बच्चों को बांटने से इंकार कर दिया। लिहाजा गोपनीयता के मद्देनजर पुलिस टीम फिर दूसरे पेपर लेकर आई। तब परीक्षा शुरू हो सकी। कई बच्चे तो बिना परीक्षा दिए चले गए।
झज्जर. ट्रैिफकपुिलस ने स्कूलों को भेजी गलत आंसरशीट।
आंसर सीट में कुछ सवालों के गलत जवाब प्रकाशित होने की बात हमारे भी सामने आई थी। चंूकि ये आंसर सीट जिलास्तर पर प्रकाशित नहीं होती है, पुलिस मुख्यालय से ही हमारे पास आई है,लिहाजा ये कैसे हुआ कहा नहीं जा सकता। हालांकि इसके बारे में स्कूल टीचर्स को बता दिया गया है। जितेंद्र,जिलाट्रैफिक प्रभारी।
सवाल: किसीसड़क दुर्घटना का कारण चालक स्वयं कब बन सकता है।
सहीजवाब: जबचालक थका हुआ हो, उसे नींद रही हो।
पुलिसआंसरशीट: जबअंधेरा हो रहा हो।
सवाल:किसदोपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनने की छूट है।
सहीजवाब: स