जीवन प्रमाण पत्र के लिए अभियान 18 तक
झज्जर। भूतपूर्वसैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान 18 दिसंबर तक चलेगा। जिला प्रशासन की ओर से यह कार्य लघु सचिवालय के विस्तार भवन में ई-दिशा केंद्र(एकल सेवा केंद्र) के माध्यम से किया जा रहा है। जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी अमित बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डाॅ. अंशज सिंह के निर्देशानुसार जिले में रहने वाले सभी भूतपूर्व सैनिकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए यह कार्य लघु सचिवालय, झज्जर के विस्तार भवन में भूतल पर एकल सेवा केंद्र के माध्यम से किया जा रहा है।