पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसयूसीआई का डीसी आफिस पर प्रदर्शन 16 को

एसयूसीआई का डीसी आफिस पर प्रदर्शन 16 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। श्रीराम शर्मा पार्क में एसयूसीआई कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अनूप मातनहेल ने की। मीटिंग में 16 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर भाजपा की केंद्र राज्य सरकार के जनविरोधी कदमों के खिलाफ धरना रोष प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस धरने में सभी वामपंथी पार्टियां एसयूसीआई, सीपीआई एम सीपीआई भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने जनता की रोजी रोटी पर हमला बोल दिया है, मनरेगा को बर्बाद किया जा रहा है, दवाओं के दाम बढ़ा दिए है, डीजल पर एक्साइज वैट बढ़ा दिए हैं धान, बाजरा कपास के भाव गिरा किसानों की लूट हुई है। यूरिया के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। श्रमिकों के अधिकार छीनकर ठेकेदारी लागू की जा रही है। नौकरियों की भर्ती रोक दी और नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। एफडीआई को बीमा, रक्षा रेलवे में बढ़ावा दिया जा रहा है। बैठक में करतार सिंह, अच्छेज, जयकरण मांडौठी, भीम सिंह, अत्तर सिंह मौजूद रहे।