पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिक बलून वेटर रन में विपिन, हर्षित, नितिन प्रथम

पिक बलून वेटर रन में विपिन, हर्षित, नितिन प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिटिलएंजल्स स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राजेश दुग्गल की धर्मप|ी सुनीता दुग्गल आईआरएस ने किया।

सुनीता दुग्गल ने सर्वप्रथम खेल ध्वज फहराकर शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों को खुले आसमान में छोड़कर स्कूल के 18वें वार्षिक खेलों का आगाज मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। पहले दिन के खेल में छोटे बच्चों की प्रतियोगिता रही। सबसे पहले नर्सरी कक्षा की 100 मीटर पिक दा बेलून वेटर रन में विपिन, हर्षित, नितिन ने प्रथम, लक्ष्य, तन्नू, शैलेन्द्र ने द्वितीय ध्रुव, लोकेश, हर्ष विनीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। केजी में शेव दा बॉल, 100 मीटर दौड़, कंगारू दौड़ में मुस्कान, विजय, केशव शर्मा, रिया ने प्रथम, प्रिंस, वंश, देव, अनुज ने दूसरा, समीर, जतिन, रोहित, साक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पहली कक्षा में 100 मीटर दौड़, बैक दौड़ में गरिमा, पंकज ने प्रथम, अंकिता, आर्यन ने दूसरा, दीक्षा, भूमिका, जय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा में लेमन रेस, 100 मीटर रेस, बैग पैकिंग रेस, कॉटन बॉल एंड स्पून रेस, जलेबी रेस में विपिन, गौरव, खुशी, सलोनी, देव ने प्रथम, आर्यन,ध्रुव, भूमिका, वंशिका, तेजस्वनी, दक्ष ने द्वितीय, अक्षय, हन्नी, जीनत, खुशी, अंजलि, नितिन तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा में हिमांशु, तनिशा, मुकुल, नितेष ने प्रथम, अंकित, अंशुल शर्मा, वैभव, हर्षित ने दूसरा, प्रवीण, पासल, कुसुम, शंकर, अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में 200, 4000 1500, 800 मीटर, डिस्कस थ्रो, लॉग जंप में अनिल, हिमांशु, कुणाल, दलजीत, नितिन, रोमी, पिंकी, रितु, नैंसी, तमन्ना, संगीता, सागर, कीर्ति, अंजलि, सपना, मधु, वर्षा आदि ने पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, प्रबंधक केएम डागर, प्राचार्या अनादि जांगड़ा उपप्राचार्या रितु चहल ने मुख्यअतिथि सुनीता दुग्गल को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया। पहले दिन का मंच संचालन मुकेश शर्मा रितु चहल ने किया।

झज्जर. एलएस्कूल में िखलािड़यों को सम्मािनत करती सुनीता दुग्गल।

जलेबी रेस में भागीदारी।

झज्जर. एलएस्कूल में प्रतियोिगता में िडस्कस थ्रो में िडस्क फेंकती छात्रा।