- Hindi News
- गैस सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं को 31 तक देनी होगी जानकारी
गैस सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं को 31 तक देनी होगी जानकारी
जिलेमें पहली जनवरी, 2015 से रसोई गैस के घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बैंक खाते के माध्यम से मिलेगी। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बाजार भाव पर मिलेंगे और सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधी जमा होगी।
उपायुक्त डाॅ. अंशज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एलपीजी के लिए संशोधित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना(एमडी बीटीएल) 1 जनवरी, 2015 से लागू हो रही है। जिसके चलते रसोई गैस वितरक एजेंसियों पर उपभोक्ताओं के आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी का डेटा तैयार किया जा रहा है। रसोई गैस पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी वितरक एजेंसी पर बैंक खाते आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। एजेंसी पर यह जानकारी 31 दिसंबर, 2014 तक दी जा सकती है। ऐसे में जनवरी से रसोई गैस का सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को उसकी बाजार भाव पर कीमत देनी होगी, लेकिन सिलेंडर पर सब्सिडी बरकरार रहेगी। यह सब्सिडी एजेंसी को मिलकर सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा होगी। उपायुक्त ने बताया कि झज्जर जिले में इस समय 15 गैस एजेंसी कार्यरत हैं। इन गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,91,006 उपभोक्ता रसोई गैस लेते हैं। अगर 31 दिसंबर तक कोई उपभोक्ता अपना कनेक्शन आधार बैंक से लिंक नहीं कराता तो उसे सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।