श्रीराम धर्मशाला में संत सम्मेलन 18 से
झज्जर। मुल्तानसभा सेवा समिति द्वारा 15वां विराट संत सम्मेलन हरिपुरा मोहल्ला स्थित श्रीराम धर्मशाला में 18 से 21 दिसम्बर तक होगा। विराट संत सम्मेलन को लेकर समिति की एक बैठक श्रीराम धर्मशाला में समिति के प्रधान डॉ. नन्द सरदाना की अध्यक्षता में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के महासचिव संजय भाटिया ने बताया कि विराट संत सम्मेलन चार दिवसीय विराट संत सम्मेलन की अध्यक्षता सिद्ध बाबा प्रसाद गिरि जी महाराज मंदिर के महंत परमानन्द गिरि जी महाराज करेंगे। संत सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल शिरकत करेंगी। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन ईश्वर शर्मा रमेश भगाना भी मौजूद रहेंगे। विराट संत सम्मेलन में प्रवचनकर्ता के रूप में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, महंत स्वामी आत्म ज्योतिगिरि सर्व दर्शनाचार्य एवं संगीताचार्य, अमृतसर, महंत अवध बिहारी दास, चरण दास त्यागी, महंत हरिगिरिजी महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द पुरी महाराज, स्वामी सेवकानन्द पुरी महाराज, स्वामी कृष्णदेव महाराज, स्वामी योगानंद सरस्वती, स्वामी शरणानंद मौजूद रहेंगे।