पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछड़ा वर्ग सीख सकेगा नि:शुल्क ड्राइविंग

पिछड़ा वर्ग सीख सकेगा नि:शुल्क ड्राइविंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के उन युवाओं के लिए हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम नि:शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू कर रही है।

निगम के जिला प्रबंधक रामकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिछड़ा या अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु का युवा भाग ले सकता है। कोर्स के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। ड्राइविंग कोर्स के लिए आवेदन करने वाले के परिवार की वार्षिक आय 81,000 रुपए (ग्रामीण) तथा 1,03,000 रुपए(शहरी) तक होनी चाहिए।