नेशनल ताइक्वांडो में रमणीक ने जीता कांस्य
बहादुरगढ़| पुणेमें तीन से सात फरवरी तक हुई नेशनल स्कूल ताइक्वांडो गर्ल्स अंडर-17 प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ की छात्रा रमणीक ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटी बेटी का बाल विकास स्कूल में सम्मान किया गया। छात्रा ने 61वीं नेशनल स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल की। जिला झज्जर की ओर से बहादुरगढ़ की छात्रा रमणीक ने 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। क्षेत्र का नाम रोशन करने पर प्रबंधक रामनिवास छिल्लर, मुख्याध्यापिका पूनम चौधरी और छात्रा के माता-पिता ने रमणीक को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।