पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचटेट में केेवल ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर ही रख सकेंगे मोबाइल

एचटेट में केेवल ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर ही रख सकेंगे मोबाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20फरवरी को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा(एचटेट) लेवल-3 की परीक्षा के नकल रहित संचालन के लिए जिला प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद है। किसी भी रूप से परीक्षा संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो पाए इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं। साथ ही शांतिप्रिय ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले मेें परीक्षा केंद्रों के समीप धारा 144 लागू की गई है।

डीसी अनिता यादव ने कहा कि एचटेट लेवल-3 परीक्षा के आयोजन को लेकर किसी भी रूप से कोताही अथवा लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि एचटेट लेवल-3 की परीक्षा के हर पहलु की वीडियोग्राफी सुनिश्चित रहेगी और परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी के पहुंचने से लेकर उसके पेपर देने पेपर की समाप्ति तक की संपूर्ण गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि ऑफ लाइन आन लाइन परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी की भी नजर रहेगी और वे स्वयं मॉनिटरिंग भी करेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर चैकिंग रूम पर शिक्षण संस्थान के स्टाफ कर्मियों सहित पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी रहेगी।

नकल रहित परीक्षा का संचालन कराने के लिए परीक्षा ड्यूटी के दौरान केवल ड्यूटी पर नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर ही मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे, जबकि केंद्र अधीक्षक से लेकर शिक्षण संस्थान के मुखिया अथवा अन्य किसी भी स्टाफ कर्मी की मोबाइल सहित परीक्षा केंद्र पर इंट्री कतई नहीं होगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर नियमित रूप से जैमर के संचालन पर नजर रखेंगे और नकल रहित परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में बने परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।

खबरें और भी हैं...