सुनील बने आर्य निर्मात्री सभा के प्रधान
झज्जर/बहादुरगढ़ | रोहतकरोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में बुधवार को राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा जनपद झज्जर की सभा आचार्य बलजीत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और पिछली कार्यकारिणी ने कागजात नई कार्यकारिणी को सौंपे। आर्य सुनील आसोदा को प्रधान, आर्य प्रमोद छारा को मंत्री, आर्य रोशन लाल को कोषाध्यक्ष, आर्य प्रदीप शास्त्री को प्रवक्ता, आर्य आशीष को सूचना सचिव का पद दिया गया। सभा में आर्य बलजीत, आर्य ध्रुव, आर्य राहुल, आर्य अशोक, आर्य रणबीर पहलवान, आर्य राज, आर्य वीरेन्द्र पहलवान, आर्य हरीराम आदि मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान सुनील ने बताया कि सभा में समाज के कार्य को गति और आपसी सहयोग में वृद्धि, लोकल स्तर पर प्रचार करना समाज के हित में काम करने का एजेंडा पास किया गया।