पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवानिवृत्ति सूबेदार ने गांव पहुंचने पर बुजुर्गों को दिए स्मृति चिन्ह

सेवानिवृत्ति सूबेदार ने गांव पहुंचने पर बुजुर्गों को दिए स्मृति चिन्ह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | सेनासे सेवानिवृत हुए सूबेदार पहलवान बलवान सिंह के सम्मान में उनके गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अच्छेज, पहाड़ीपुर, मलिकपुर, मोरवाला, कोयलपुर, नात्थूवास सहित अन्य गांव से ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सूबेदार बलवान सिंह ने विभिन्न गांवों से पहुंचे 100 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें अपनी ओर से स्मृति चिह्न भी प्रदान किए। समारोह में पहुंचने से पहले उन्हें गांव तक लाया। पहाड़ीपुर गांव के रहने वाले बलवान सिंह पिछले 28 वर्षों से सेना में सेवाएं दे रहे थे। उनकी सेवानिवृति मध्य प्रदेश के जबलपुर से हुई है। वर्ष 2001 में उन्हें राजस्थान केसरी के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इस मौके पर गांव के बुजुर्ग मामराज, केडी शर्मा, मुन्नी देवी, विजय प्रधान, मंजीत, जोरा पहलवान मास्टर प्रदीप मोरवाला मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...