पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जो विकास कार्य कराए उन्हें भी मेंटेन नहीं कर पा रही सरकार: हुड्डा

जो विकास कार्य कराए उन्हें भी मेंटेन नहीं कर पा रही सरकार: हुड्डा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | पूर्वसीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को विकास कार्य से राहत तो दे नहीं पा रही और जो हमारी सरकार में विकास कार्य हुए हैं उन्हें भी मेटेंन नहीं कर पा रही है। लोग मूलभूत सुविधाएं मिलने से दुखी हैं।

कांग्रेस नेता रमेश वाल्मीकि के निवास पर उनके पुत्र के विवाह समारोह में आए पूर्व सीएम हुड्डा बोले कि सही मायने में विपक्ष की भूमिका प्रदेश में कांग्रेस निभा रही है। इनेलो तो भाजपा के साथ ही है उसे जनता की समस्याओं से कोई लेना नहीं है। हुड्डा ने कहा कि मैं प्रदेश के जिस किसी हलके में जाता हूं तब लोग यही कहते मिलते हैं कि वो एक साल में ही इस सरकार से आजिज चुके हैं। एक सवाल पर पूर्व सीएम हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा कांग्रेस की ओर से अगला सीएम बनने की जिम्मेदारी लेने के बयान पर चुटकी ली और कहा कि सीएम कौन नहीं बनना चाहता। इस मौके पर झज्जर की विधायक गीता भुक्कल बोली कि कांग्रेस लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है इससे निश्चित तौर पर पार्टी की नींव मजबूत हो रही है।

खबरें और भी हैं...