पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो वर्ष से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

दो वर्ष से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | पुलिसने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बदनीयती से घर में घुसने के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया वांछित आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था थाना प्रबन्धक झज्जर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव कबलाना जिला झज्जर निवासी विक्रम जोकि बदनीयती से घर में जबरदस्ती घुसने के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किया गया आरोपी है। वह झज्जर के एरिया में संदेहजनक हालात में घूम रहा है जो कही ओर जाने की फिऱाक में है पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरी सतर्कता से कार्रवाई करते हुए संदेहजनक हालात में घूम रहे एक युवक को शक पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम के तौर पर की गई।

खबरें और भी हैं...