पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसों में दो की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | सड़कहादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा झज्जर-सांपला मार्ग पर वाटर वर्कस के पास हुआ। इसमें ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा हादसा शुक्रवार अल सुबह झज्जर-गुडग़ांव मार्ग पर हुआ, जहां लेवलिंग मशीन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। डावला में जितेंद्र पुत्र देसराज मजदूरी का काम करता है। गुरुवार की शाम वह ट्रैक्टर-ट्राले में सवार होकर एक भट्ठे से अन्य मजदूरों के साथ ईटें लेने के लिए गया था। ईटें लेकर वापिस रहा था तो वाटर वर्कस के पास अचानक नीचे गिर गया और मौत हो गई। दूसरे हादसा शुक्रवार सुबह झज्जर-गुडग़ांव मार्ग पर हुआ। जहां सड़क को फोरलेनिंग करने का काम हो रहा है। उस दौरान सड़क की लेवलिंग करते समय वहां काम कर रहे सुधीर पुत्र भगवान दास निवासी बिदा यूं यूपी मशीन के नीचे गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...