पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल रोड पर गड्ढे भरने से सफर होगा सुहाना, मलबा हटाने का काम शुरू

टोल रोड पर गड्ढे भरने से सफर होगा सुहाना, मलबा हटाने का काम शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीओटीबैस में तैयार हुए रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे का सफर अब सुगम और सुरक्षित होगा। टोल रोड पर महीनों से बने गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। इसके प्रथम चरण में मलबा हटाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को झज्जर और रोहतक के बीच जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ।

हालांकि हाईवे की ओर से एकाएक कई जगह से सड़क खोदकर मलबा हटाए जाने से आने-जाने वाले वाहन चालक को काफी परेशानी होती रही। तेजगति से रहे वाहन रात भर गड्ढों से गुजरते हुए असंतुलित होते रहे। बता दें कि नवंबर से ही झज्जर में रोहतक रोड पर दुजाना के करीब और रोहतक में करौंथा होटल के समीप सड़क में गड्ढे बने गए थे। जो धुंध होने पर नहीं दिखते थे, वाहन गड्ढों के करीब पहुंचने पर अचानक ब्रेक लगाए जाने से कई बार खतरनाक स्थिति बनती थी। इसके चलते वाहनों की कमानी रिमों पर इसका असर पड़ रहा था।

झज्जर. धुंधके अदर सड़क में गड्ढों से बढ़ता है हादसे का खतरा।

नवंबर से ही दुजाना और रोहतक में करौंथा के समीप सड़क में बने गए थे गड्ढे

बसंत लाल, सुखबीर, संदीप, जगदीश कपूर ने बताया था कि टोल रोड का मतलब यही होता है कि यह सुरक्षित रास्ता होगा। लेकिन सड़क के बीच अचानक गड्ढे मिलना, किसी खराब सड़क से कहीं अधिक घातक है। क्योंकि खराब सड़क का वाहन चालकों को पता रहता है। जबकि सही सड़क में अचानक गड्ढा आने का पता नहीं होता है। ऐसे में हाईवे अथॉरिटी ने अब इस रोड की जानकारी लेकर ठीक करना शुरू किया है।

^निर्माण एजेंसी को कहा गया है कि दिन के समय खराब सड़क का जितना भी मलबा निकले, उसको समय रहते दिन के उजाले में ही भर दिया जाए। रेवाड़ी से सिलानी तक काम पूरा करा लिया गया है। अब झज्जर से रोहतक रोड पर कार्य शुरू किया गया है। इसी प्रकार दूसरी ओर से रोहतक से रेवाड़ी तक काम होगा। रिपेयरिंग पूरी तरह से होगी। इसमें डीघल गुड्ढा फ्लाईओवर, लकड़ियों की सर्विस लेन को भी शामिल किया गया है। रविवार को भी वे इसी व्यवस्था को जांचने के लिए निकल रहे हैं। ताकि किसी प्रकार की कमी रहे। -वीकेराय, जीएम टोल रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी एनएच।

अब कंपनी ने दिया भरोसा

पाठकोंको बता दें कि नेशनल, स्टेट और मार्केटिंग बोर्ड के अफसरों को जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए थे। इसके तहत नेशनल हाईवे के अवैध कट बंद किए जाने थे। यहां लकड़ियों की सर्विस लेने पर बनी पुलिया पर भी गड्ढे बने है। इसको ठीक करने के लिए रोहतक स्थिति कार्यालय में तैनात प्रोजेक्ट डायरेक्टर दो महीने पूर्व आश्वासन दिया था। लेकिन स्थिति नहीं बदली है। पुलिया धंसने से यहां वाहन को 15-20 की स्पीड से चलना पड़ता है। अब कंपनी अधिकारियों ने इसको ठीक किए जाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...