दीपक गुप्ता बने सीए कार्यकारिणी के सदस्य
बहादुरगढ़। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रोहतक शाखा के चुनाव में बहादुरगढ़ के सीए दीपक गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। इस चुनाव में उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की है। वह पहले भी काउंसिल के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। रोहतक ब्रांच में हुए चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी शामिल थे। इनमें से आठ विजयी घोषित किए गए। इनमें संदीप अत्री, एनडी गुप्ता, नवीन गोयल, हितेश त्रेहन, सुशील जैन, आशीष गर्ग, निखिल नारंग आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि रोहतक जोन में 594 वोट हैं, इनमें से 283 पोल हुई। रोहतक शाखा के अंतर्गत रोहतक, भिवानी, झज्जर बहादुरगढ़ के तमाम सीए शामिल हैं। रोहतक में चुनाव होने के बाद वोटों की गिनती हेडऑफिस नोएडा में हुई।