पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यूनतम मजदूरी ~ 292 प्रतिदिन, मिल रहा 226

न्यूनतम मजदूरी ~ 292 प्रतिदिन, मिल रहा 226

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग मजदूर यूनियन की जनरल बॉडी की बैठक रविवार को प्रधान आजाद सिंह सहवाग की अध्यक्षता में हुई। इसमें वन मजदूरों के शेष 66 रुपए प्रति दिन के हिसाब से वेतन का भुगतान की गुहार की गई। बैठक का संचालन महावीर सिंह निर्माण ने किया।

प्रधान आजाद सिंह ने कहा कि बैठक में न्यूनतम वेतन के संबंध में चर्चा हुई। सरकार की ओर से अब न्यूनतम वेतन 76 सौ रुपए लागू है। नवंबर दिसंबर 2015 में यह वेतन 226 रुपए प्रति दिन के हिसाब से दिया गया। जबकि यह 292 रुपए प्रतिदिन बनता है।

इसके बारे में वन मंडल अधिकारी को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान होने से वन मजदूरों में नाराजगी बनी है। बैठक में अधिकारियों से यह भी गुहार की गई कि काम के दौरान कुशलता को लेकर एक वरिष्ठता सूची तैयार की जाएं, ताकि इसका लाभ मजदूरों को मिल सकें।

झज्जर. वनविभाग मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता श्रीराम पार्क में वेतन को लेकर मीटिंग करते हुए।

खबरें और भी हैं...