पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेड़ी खुम्मार में ग्रामीण करते रहे इंतजार, अफसर निकल गए गुड़गांव

खेड़ी खुम्मार में ग्रामीण करते रहे इंतजार, अफसर निकल गए गुड़गांव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्याओंके निदान के मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसर कितने गंभीर है, इसकी बानगी खेड़ी खुम्मार में रविवार को देखने को मिली। सड़क के साथ बने नाले के लेवल को लेकर उठे सवालों के बीच कार्यकारी अभियंता ने साइट विजिट करने की बजाए बहार चले गए। जबकि ग्रामीणों को अफसरों का काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि कार्यकारी अभियंता ने ग्रामीणों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए सोमवार को 11 बजे मौका देने की बात कही है। जहां पर उन्होंने अपने विभाग के जेई एसडीओ को भी तलब किया है।

बता दें कि खेड़ी खुम्मार में दूसरी बार सड़क के साथ नाले का निर्माण करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि छह साल में ही इसकी हालत बदतर हो गई थी। खामियां दूर करने के लिए नाले पर नए सिरे से योजना बनी। ताकि लोगों को राहत मिले। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फिर से इसके लेवल को लेकर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। जबकि नाले के कारण गलियां नीची हो रही है। रविवार के बड़े अधिकारियों ने मौका देखने और समस्या सुनने के लिए समय दिया था, लेकिन वे नहीं आए।

आज होगी चेकिंग

^नालेकी समस्या के बारे में कार्यकारी अभियंता को रविवार को दौरा करना था। इसकी उनको जानकारी नहीं थी। वैसे भी रविवार को अवकाश होता है। अगर उन्होंने ग्रामीणों को समय दिया था तो उनको जाना चाहिए था। अभियंता ने स्टेशन छोड़ने से पहले उनको संदेश दिया है कि प|ी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनको गुड़गांव निकलना है। नाले की समस्या को सोमवार को चेक कराया जाएगा। -एसएसपंवार, अधीक्षक अभियंता पीडब्ल्यूडी झज्जर।

डीसी से शिकायत करेंगे ग्रामीण

प्रभावितग्रामीणों ने बताया कि काफी इंतजार के बाद ग्रामीण अपने काम में लग गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मौके पर आने पर सोमवार को डीसी से शिकायत करने की बात कही है। वहीं रविवार को मौका देखने और समस्या का समाधान का आश्वासन देने वाले कार्यकारी अभियंता विशाल कुमार रविवार को गुड़गांव निकल गए। इनका कहना है कि उनका रविवार को ही गांव जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक गुड़गांव जाना पड़ा, लिहाजा अब सोमवार को 11 बजे गांव पहुंचेंगे। इसके लिए जेई और एसडीओ को भी मौके पर आने के लिए कहा गया था, ताकि समूचे मामले को समझा जा सका सके और उसका समाधान भी कराया जा सके।

कार्यकारी अभियंता की मौजूदगी में आज होगा अफसरों से जवाब-तलब

एक्सईएन ने ग्रामीणों को हुई असुविधा के लिए जताया खेद

पीडब्ल्यूडी िवभाग के अफसरों का खेड़ी खुम्मार में इंतजार करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...